Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 15 वें दिन भी राजस्व उपनिरीक्षकों की चार सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर हड़ताल जारी, आम जनता परेशान


अल्मोड़ा में समान कार्य समान वेतन समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व कर्मियों की उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ के बनैर तले कलमबंद हड़ताल जारी है। जिसमें गुरुवार को कार्मिकों ने अल्मोड़ा तहसील परिसर में प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उग्र आंदोलन को होंगे बाध्य-
 
इस मौके पर तहसील परिसर में हड़ताल पर बैठे राजस्व उपनिरीक्षकों ने कहा कि कहा लंबे समय से चार सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए वह आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे कार्मिकों में भारी रोष व्याप्त है। कहा यदि जल्द उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो, समस्त तहसीलों के राजस्व उपनिरीक्षक उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

यह लोग रहें मौजूद-

यहां तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार, संरक्षक बलवंत सिंह देवली, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version