Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं०हरगोविंद पंत के जन्मदिवस पर नगरवासियों ने माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हरगोविंद पंत 19 मई 1885 को जन्मे जिनके नाम से अल्मोड़ा का जिला चिकित्सालय बना हुआ है । वहीं पंत जी की मूर्ति स्थापित है जिसमें अल्मोड़ा नगरवासियों ने उनके जन्मदिवस पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया ।

स्वतंत्रा आंदोलन में योगदान की चर्चा

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय पंत के स्वतंत्रा आंदोलन में उनके योगदान की चर्चा की । उनके द्वारा 1921 में स्वर्गीय बद्री दत्त पाण्डेय के साथ कुली बेगार आंदोलन का नेतृत्व किया गया तथा कुली बेगार के रेसिस्टर उत्तरायणीं के दिन बागेश्वर सरयू नदी में बहा दिए गए। वे संविधान सभा के सदस्य रहे तथा 1951 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे व उत्तर प्रदेश विधानसभा के उप सभापति चुने गए।वो इतने लोकप्रिय थे कि जनता द्वारा जननायक की उपाधि दी गई।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यक्रम में विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, मनोज सनवाल ,रोबिन भंडारी ,परितोष जोशी , पुरन रौतेला, डॉ मनोज जोशी, महिपाल राजपूत ,अशोक पांडे, मनोज जोशी सभासद,  डॉ सी के सिन्हा, अरविंद पांकती, पी के मेहरा ,जीवन मखपाल,सुखदेव बनौला,  बसंत पांडे , कुंदन बिष्ट एवं  चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version