Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राहुल गांधी के जन्मदिवस पर अस्पताल में मरीज को वितरित किए फल और जूस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट महिला कांग्रेस और यूथ कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में मरीज को फल और जूस वितरण किए गए और मरीज का हाल पूछा गया।

किया फल वितरण

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रदेश सचिव लता तिवारी, यूथ कांग्रेस किरन आर्य, प्रदेश सचिव, जिला महामंत्री जय जोशी, जिला महामंत्री तारा तिवारी, फेमिना खान, दीपा जोशी आदि महिलाओं ने फल वितरण किया।

Exit mobile version