Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राहुल गांधी के जन्मदिन पर राजकीय शिशु, किशोरी, सवासनी सदन में बच्चों और महिलाओं के बीच जन्मदिन मना कर कांग्रेस जनों ने राहुल गांधी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 53 वें जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने राजकीय शिशु सदन, राजकीय किशोरी सदन ,राजकीय सवासनी सदन में बच्चों किशोरियों और महिलाओं के बीच जन्मदिन का केक काटकर राहुल गांधी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

निराश्रितों की आवाज को उठाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं राहुल गांधी

इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा राहुल गांधी हमेशा देश के निराश्रितों की आवाज को उठाने के लिए हमेशा आगे रहते है आज कांग्रेस जनों द्वारा राहुल गांधी का जन्मदिन बच्चों व महिलाओं के बीच मनाने का गौरवपूर्ण क्षण प्राप्त हुआ। हम सब राहुल गांधी के उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य की कामना करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम में जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रदेश सचिव गॊपाल चौहान, मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव वैष्णव,नगराध्यक्ष महिला दीपा साह, जया जोशी, तारा तिवारी, निर्मला काण्डपाल, गीता महरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, प्रकाश रावत, ओ बी सी जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, ललित सिंह सतवाल, मनोज बिष्ट, नवल बिष्ट , तारू तिवारी, राधा राजपूत, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, छात्रसंघ उपाध्यक्ष रूचि कुटोला, अभिषेक तिवारी, वैभव पांडे, दीपक कुमार , अमन लटवाल, देव मिश्रा, अमन अंसारी, नवाज खान, अंजली कनवाल सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version