Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सामजिक कार्यकर्ता संजय पांडे की पहल पर बची महिला की जान, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर करवाया उपलब्ध

अल्मोड़ा: आज सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे को फ़ोन द्वारा सूचना मिली कि रमोती देवी जिनके फेफड़ों में इन्फेक्शन है जिनका पिछले डेढ़ महीने  से  जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में इलाज चल रहा है जिनको 24 घँटे ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है ।  अस्पताल प्रशासन द्वारा  आज सुबह इनका ऑक्सीजन हटा दिया गया था ।

सामजिक कार्यकर्त्ता संजय पांण्डे ने मौके पर जाकर ऑक्सीजन  कॉन्सेंट्रेटर उपलब्ध करवाया

मामले की गम्भीरता को देखते हुए संजय पांण्डे ने उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की व मौके पर जाकर ऑक्सीजन  कॉन्सेंट्रेटर उपलब्ध करवाया ।

इतने बड़े अस्पताल में अभी तक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट शुरू नही हो सका

आश्चर्य की बात तो यह है कि इतने बड़े अस्पताल में अभी तक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट शुरू नही हो सका है जब कि इसके लिए एक आदमी भी अलग से रखा हुआ है।ऑक्सीजन  प्लांट को अभी तक अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर नही किया गया है अस्पताल प्रशासन इस को चालू करवाने के लिए प्रयास कर रहा है, जिसके लिए एक पत्र शासन को भी भेजा गया है  बहरहाल अभी मरीज की हालत ठीक है डॉक्टर मरीज की नियमित देखभाल कर रहे है।

Exit mobile version