Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी की पहल पर ‘नशा मुक्त भारत’ के लिए एकजुट हुआ समाज, छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध किया आगाह

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जनपद पुलिस द्वारा लगातार आमजन के मध्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन

इसी क्रम में आज दिनांक 13.05.2026 को “नारकोटिक्स एनोनिमस एवं अल्कोहल एनोनिमस” सोसाइटी के सहयोग से जनपद अल्मोड़ा की एएनटीएफ, कोतवाली अल्मोड़ा की संयुक्त टीम एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अल्मोड़ा के ऑडिटोरियम में विभिन्न विद्यालय-स्प्रिंग डेल्स स्कूल, रैमजे स्कूल, जी0जी0आई0सी0, जी0आई0सी0,आर्य कन्या, शारदा स्कूल, होली एंजेल स्कूल, स्टेडियम स्पोर्टस व अल्मोड़ा इण्टर कॉलेज के कुल 168 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों व समाज के विभिन्न वर्गों के सदस्य व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएसन, रेड क्रास सोसाइटी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, सेवानिवृत्त नागरिक, स्थानीय मीडिया सहित सभी नागरिकों के साथ जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना है।

दी यह जानकारी

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं सभी सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों को संबोधित करते हुए एसएसपी अल्मोड़ा महोदय ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रुप से प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज एवं भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिये प्रेरित किया तथा बैठक में मौजूद व्यक्तियों से अपील की कि वे स्वयं जागरुक बनकर अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करें, व बताया कि आपके माध्यम से इस मुहीम में हम सभी लोगों तक पहुंच सकते है। उन्होनें कहा कि जनसहभागिता एवं जागरुकता के माध्यम से ही समाज को नशा मुक्त बनाया जा सकता है तथा इस दिशा में ऐसे अभियान भविष्य में भी पुलिस द्वारा लगातार संचालित किये जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित “नारकोटिक्स एनोनिमस एवं अल्कोहल एनोनिमस” सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि यह एक सहयोगी समूह है, जो नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों को गोपनीय, सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण में नशा छोड़ने हेतु मानसिक मानसिक रुप से सबल, मार्गदर्शन एवं पुनर्वास सहायता प्रदान करता है।

साझा किए अनुभव

साथ ही ड्रग्स एनोनिमस के अनुभवी सदस्यों ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे स्वयं कभी नशे की गिरफ्त में थे, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति एवं परिवार के सहयोग से उन्होंने नशे को छोड़कर नया जीवन शुरू किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर बना देता है तथा परिवारों को भी गंभीर संकट में डाल देता है। वर्तमान में समाज के बीच जाकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिये प्रेरित कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन द्वारा अपनी स्थानीय समस्याओं एवं शिकायतों को भी पुलिस के समक्ष रखा गया, जिन पर एसएसपी महोदय द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, व0उ0नि0 सतीश चन्द्र कापड़ी, प्रभारी एएनटीएफ/पीआरओ राहुल राठी, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, सहायक समाज कल्याण अधिकारी चन्द्र एवं नारकोटिक्स एनोनिमस/अल्कोहल एनोनिमस सोसाइटी के 06 सदस्य सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें।

Exit mobile version