Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लोक पर्व घुघुतिया एवं मकर संक्रान्ति के अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने बनायें विभिन्न पकवान

उत्तराखंड पुलिस वाइव्ज वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से पुलिस परिवार एक सूत्र में कार्य कर रहा है, डॉ0 अलकनंदा अशोक अध्यक्ष महोदया UPWWA के मार्गदर्शन एवं में जिलाध्यक्ष UPWWA अल्मोड़ा डॉ0 नंदिता के निर्देशन में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बालिकाओं को के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है।

गेहूं के आटे एवं तिल, गुड़ से निर्मित पौष्टिक लड्डू बनाना सिखाया गया

आज दिनांक 14.01.2022 को मकर संक्रान्ति एवं लोक पर्व घुघुतिया के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में पुलिस परिवार की बालिकाओं को म0का0 प्रेमा द्वारा गेहूं के आटे एवं तिल, गुड़ से निर्मित पौष्टिक लड्डू बनाना सिखाया गया।

ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया

जिसमें पुलिस परिवार की बालिकाओं द्वारा एवं बच्चों द्वारा ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया, तथा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवान बनाये गये।

Exit mobile version