Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर स्यालीधार स्थित साइंस पार्क में आयोजित किया गया वृहद पौधरोपण अभियान

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में वृहद पौधरोपण अभियान शुरू हो गया है। हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर रविवार को स्यालीधार स्थित साइंस सेंटर के परिसर में वृहद पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोगों ने वृहद पौधरोपण अभियान में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत एक सप्ताह तक जिलेभर के अलग-अलग स्थानों में वृहद पौध रोपण अभियान चलाया जाएगा।

जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की की अपील

इस मौके पर डीएम विनीत तोमर ने समस्त जनपदवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हरेला प्रकृति संरक्षण का त्योहार है। इसलिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण एवं जल संरक्षण व जल संचय में अपनी-अपनी भागीदारी देनी चाहिए। कहा कि हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर पौधरोपण का प्रारंभ किया गया है, आगामी एक सप्ताह तक जनपदभर में पौधरोपण किया जाना है। उन्होंने सभी जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की है।

मौजूद रहे

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी, एसएसपी रामचंद्र राजगुरु, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा, डीएफओ अल्मोड़ा वन प्रभाग दीपक सिंह, सिविल सोयम ध्रुव सिंह मर्तोलिया समेत कई अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version