Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसएसपी अल्मोड़ा सहित कुल पांच अधिकारी कर्मचारी गण सम्मानित , मिला सराहनीय कार्य के लिए यह सम्मान



अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा सहित जनपद के कुल 5 अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ महोदय द्वारा “डीजीपी डिस्क गोल्ड” एवं “डीजीपी डिस्क सिल्वर” से सम्मानित किया गया।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)

1- देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (सेवा के आधार पर)

1-हेम चन्द्र पंत, निरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद अल्मोड़ा।
2- लता देवी, आरक्षी 88 नागरिक पुलिस, जनपद अल्मोड़ा।

38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर पदक अर्जित करने वाले पुलिस खिलाड़ी

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’’गोल्ड’’

1- ममता खाती, आरक्षी जनपद अल्मोड़ा।
2- मंजू गोस्वामी, आरक्षी जनपद अल्मोड़ा।

Exit mobile version