Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गौ सेवा ट्रस्ट के सचिव दयाकृ्ष्ण काण्डपाल ने चन्द्रमणी भट्ट के संयोजन मे दुगालखोला में किया योग  कार्यक्रम का आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गौ सेवा ट्रस्ट के सचिव दयाकृ्ष्ण काण्डपाल ने चन्द्रमणी भट्ट के   संयोजन मे दुगालखोला , अल्मोड़ा में योग  कार्यक्रम  आयोजित किया गया । जिसमें दुगालखोला के निवासियों ने भागीदारी की ।

2014 में भी  दयाकृष्ण काण्डपाल ने जी आई सी  अल्मोड़ा  में जिला स्तरीय  योग का  शुभारम्भ किया था

2014 में भी  दयाकृष्ण काण्डपाल ने जी आई सी  अल्मोड़ा  में जिला स्तरीय  योग का  शुभारम्भ किया था । इस अवसर पर योग कराते हुए दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि  योग विभिन्न प्रकार की बिमारियो के साथ ही मानसिक बिमारियों का भी समाधान है ।

प्रोटोकॉल के अनुसार सभी योगासन कराये गये

    इस अवसर पर प्रोटोकॉल के अनुसार सभी योगासन कराये गये , इस योग शिविर के संयोजक चन्द्रमणि भट्ट ने कहा कि योग दिवस  योग के प्रति चेतना प्रसारित  करने के लिये आयोजित किया जाता है इसे अपने जीवन मे अपनाने की आवश्यकता है ।

ये रहे मौजूद

योग शिविर मे घनश्याम गुरुरानी, जानकी काण्डपाल ,रेखा सुप्याल ,मीनाक्षी काण्डपाल ,कनक  चक्रवर्ती , कमला भट्ट  मुकेश पोखरिया, डोली पोखरिया  , कमला भट्ट  रुपेश गुणवन्त,  तारा भट्ट ,  राकेश लोहनी  के एस असवाल गंगा असवाल सहित बहुत से  छात्रों छात्राओं  ने  भाग लिया ।

Exit mobile version