Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से विभिन्न खेलों का किया गया आयोजन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हॉकी वॉरियर की टीम ने शारदार जीत दर्ज की।

हॉकी स्टार की टीम ने 5-4 के अंतर से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल मुकाबला किया अपने नाम

पुलिस लाइन के खेल मैदान में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हॉकी स्टार और हॉकी वॉरियर के मध्य खेला गया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी स्टार की टीम ने 5-4 के अंतर से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। उपविजेता टीम ने हिमांशु कनवाल चार गोल और विजेता टीम से पवन कनवाल ने दो, गौरव, पंकज और मान सिंह ने एक-एक गोल अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता से पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी।

मौजूद रहे

इस मौके पर आशीष वर्मा, कुंदन सिंह कनवाल, भूपाल सिंह चिलवाल, पंकज टम्टा, दीपक शाही, गणेश शाही, राजेश कांडपाल, राजेंद्र बिष्ट, करन मर्तोलिया, ओशीन, सुंदर जीना, दीक्षांत जीना, अंकित साह, रितिक राज, बलवंत दानू, अजय कनवाल, मनोज कनवाल समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Exit mobile version