Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधि0/कर्म0 गणों ने ली यह शपथ

आज दिनांक 25 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा श्री राजन सिंह रौतेला द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को तथा पुलिस लाईन अल्मोड़ा/जनपद के समस्त थाना/चौकी/फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत अधिकारी/ कर्मचारीगणों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने व स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुष्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गयी।

Exit mobile version