Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर इतने दिनों तक आयोजित होगा सेवा पखवाड़ा दिवस, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 13.9.2025 को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश नयाल के आह्वान पर भाजपा अल्मोड़ा के मजखाली मण्डल द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) की योजना-रचना हेतु आयोजित मण्डल कार्यशाला आयोजित हुई।

यह रहें मुख्य वक्ता

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के नवनियुक्त जिला मंत्री सुनील सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग किया।

रहें उपस्थित

इस मौके पर जिला मंत्री बताया कि सेवा पखवाड़ा का कार्यकम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के दिन शुभारंभ होगा। राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी की जयंती पर समापन होगा। कार्यशाला की अध्यक्षता मजखाली मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ज्योति शाह, जिला पंचायत सदस्य कन्नू शाह, पूर्व जिला कार्यकरणीय सदस्य हर्ष सिंह बिष्ट, अंशुल बजेठा, ललित बोरा, विजय, भूपाल बिष्ट, भगवंत बिष्ट, जगत सिंह, रोहित बोरा, मण्डल के महामंत्री राजेन्द्र अधीकारी और दीपक रावत, अमित बिष्ट, सुनील नेगी समेत अन्य कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version