Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ब्रह्माकुमारी संस्था ने शिवरात्रि के सुअवसर पर ध्वजारोहण कर डौलीडाना तक निकाली पदयात्रा

महाशिवरात्रि के पर्व पर मंगलवार को ब्रह्माकुमारी संस्था के लोगों ने  बहुत उमंग उत्साह से 86th शिव जयन्ती समारोह में शिवसदन कुंजपुर सेंटर पर ध्वजारोहण कर डौलीडाना तक पदयात्रा कर सभी आत्माओं के कल्याण हेतु परमपिता परमात्मा ज्योतर्बिन्दु शिव बाबा का दिव्य परिचय कराते हुए विश्व कल्याणार्थ अपना अमूल्य योगदान दिया ।  जिसके लिए संस्था द्वारा  सभी का आभार  व्यक्त किया गया ।

सभी के कल्याण की कामना

उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि के शुभ पर्व पर शुभकामनायें दी और कहा कि  आपका हर पल पदमापदम कल्याणकारी हो, परमात्म पालना और अनुपम वरदानों से सदाकाल भरपूर हो की कामना की ।

मौजूद लोग

इस अवसर पर सावित्री सांगा, गंगा जोशी, रजनी पन्त, हेमेंद्र जोशी, नीरू जोशी, रजनी अन्य लोग मौजूद रहे ।

Exit mobile version