Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पेड़ों को संरक्षित करने का लिया संकल्प

आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया एवं पेड़ों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

पेड़ों का विकास बेहद जरुरी

आज वायुमण्डल दूषित होने का प्रमुख कारण पेड़ों का विकास के नाम पर अत्यधिक कटान प्रमुख कारण बन गया हैं। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन भी इसी का एक प्रमुख कारण हैं।

खास अपील- समय समय पर लगाएं पेड़ पौधे

इस अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने सभी से अनुरोध किया है कि हम सभी को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य के साथ ही वर्ष भर समय समय पर पेड़ पौधों को उनके वातावरण के अनुकूल उचित स्थानों में लगाते रहना चाहिए एवं उनके संरक्षण के लिए भी ध्यान रखना चाहिए।वर्तमान समय में जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं एवं अत्यधिक पेड़ों के कटान के कारण भी पेड़ों पौधों को अत्यधिक मात्रा में लगाना एवं उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है।

रहें मौजूद

इस अवसर पर  देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, नगर महामंत्री दीप चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, राजेंद्र सिंह लटवाल, कमल सिंह बिष्ट, बाल कृष्ण डालकोटी ने दस अलग अलग प्रकार के पेड़ों को लगाकर उन्हें भविष्य में संरक्षित करने का संकल्प लिया।

Exit mobile version