Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व साक्षरता दिवस पर स्प्रिंग डेल्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पुस्तकालय में पुस्तकों की ली जानकारी

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। पूरी दुनिया में 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को साक्षर होने और सामाजिक और मानव विकास के अपने अधिकारों को जानने की आवश्यकता के बारे में जागरूक करना है।

छात्र -छात्राओं ने पुस्तकालय में जाकर पुस्तकों के बारे में ली जानकारी

इसी मौके पर स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने जिला पुस्तकालय में जाकर वहां की कार्यशैली वहां के विभाग एवं पुस्तकों के बारे में जानकारी ली तथा यह भी जाना कि कैसे अल्मोड़ा के युवा अपनी तैयारी करने के लिए इस पुस्तकालय को अपना माध्यम बनते हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ने समस्त भारतवासियों को विश्व साक्षरता दिवस की दी बधाई

विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्योत्सना सोहनलाल ने कहा कि आज भारत विश्व गुरु फिर से बनने के कगार पर खड़ा है और इसका सिर्फ और सिर्फ एक ही कारण है कि वह अपनी साक्षरता दर तेजी से बड़ा रहा है और इसी का स्वरूप है कि भारत और भारत के युवा आज के समय विश्व के हर उच्चतम स्थान और पद पर बैठे हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने समस्त भारतवासियों को विश्व साक्षरता दिवस की बधाई दी।

मौजूद रहे

इस मौके पर छात्र छात्राओं समेत शिक्षिका तनुजा एवं सिमरन मौजूद रहे।

Exit mobile version