Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 8 अगस्त को होगी आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला, डीएम ने दी यह जानकारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाना है।

कार्यशाला का आयोजन

इस संबंध में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला आगामी 08 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी। बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जनपद स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आधुनिक आपदा प्रबंधन प्रणाली, पूर्व तैयारी क्षमता विकास और विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय की कार्यप्रणाली के संबंध में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना है। इस पहल से जिले में आपदा से निपटने की तैयारियों और प्रशासनिक दक्षता को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

Exit mobile version