अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने बताया कि दिनाँक 24 नवम्बर, 2025 तहसील अल्मोड़ा अन्तर्गत वाहन सं० यू०के०-01टी0ए01564 अपरान्ह लगभग 03:00 बजे लिंगुड़ता क्षेत्रान्तर्ग कनारीछीना पावर हाउस के समीप घौलछीना-सेराघाट मोटर मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी व एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया था।
यह अधिकारी जांच अधिकारी नामित
उन्होंने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने जॉच अधिकारी को निर्देश दिये है कि वाहन दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर सुस्पष्ट आख्या एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।