Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश से एक स्टेट हाइवे और दो ग्रामीण सड़कें बंद, यातायात बाधित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव जारी है। कभी बारिश तो कभी धूप का दौर जारी है। ऐसे में जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

बारिश से जनजीवन प्रभावित

मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा। इससे बारिश से सड़कों में मलबा आने से एक स्टेट हाइवे समेत दो ग्रामीण मोटर मार्ग पर यातायात बाधित रहा। बुधवार को स्टेट हाइवे खैरना-रानीखेत-मोहान मोटर मार्ग और पिपना-मंहैत डंगूला, सेराघाट कुजंकिमौला ग्रामीण मोटर मार्ग में मलबा आने से घंटो यातायात बाधित रहा। इससे लोग परेशान रहें। जेसीबी से रोड खोली जा रहीं हैं।

Exit mobile version