Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘एक पेड़ माँ के नाम’: राइका हवालबाग में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, वृक्षों को संरक्षित करने का लिया संकल्प

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वृक्षारोपण किया

इस कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला और वृक्षारोपण के साथ साथ वृक्षों को संरक्षित करने को भी  आवश्यक बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ,शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजाति के छायादार और फलदार वृक्ष  अशोक, भीमल, गुलमोहर,पीपल, ओक,पारिजात,अमरूद, नींबू आदि रोपित किए।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवायोजन के कार्यक्रम अधिकारी डॉ निर्मल कुमार पंत, संजय पांडे,मदन सिंह, टी डी भट्ट, धन सिंह धौनी, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, भगवत सिंह बगडवाल, विक्रम चंद्र आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version