Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पांडेखोला में लक्ष्य सेन के दादा-दादी की स्मृति में ओपन जिम का हुआ लोकार्पण, मिलेगी निशुल्क सुविधा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के पांडेखोला में ओपन जिम खोला गया है। भारतीय शटलर लक्ष्य सेन के दादा अल्मोड़ा बैडमिंटन के जनक स्व. सीएल सेन और दादी स्व. बसंती देवी की स्मृति में बीते‌ कल रविवार को ओपन जिम का लोकार्पण किया गया।

आयोजित हुआ कार्यक्रम

जिम का निर्माण युवा शटलर लक्ष्य सेन, चिराग सेन, पिता डीके सेन, माता निर्मला सेन ने अपने दादा-दादी की स्मृति में जिम स्थापित किया है। ओपन जिम में निशुल्क सुविधा मिलेगी। इस मौके पर पार्क स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ओपन जिम का उद्घाटन

नगर के लक्ष्मेश्वर वार्ड के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में नव निर्मित ओपन जिम के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डीएम विनीत तोमर, एसएसपी रामचंद्र राजगुरु, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान आदि ने संयुक्त रूप से जिम का उद्घाटन किया।

Exit mobile version