Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 8 मई से होगा ‘ओपन कुमाऊं कप टेनिस’ का आगाज, इतने खिलाड़ी दिखाएंगे दम


रानीखेत: उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन और जिला टेनिस संघ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8 से 10 मई तक रानीखेत में ‘ओपन कुमाऊं कप टेनिस प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाएगा।


प्रतियोगिता का आयोजन


जिसमें रानीखेत क्लब परिसर स्थित टेनिस कोर्ट में यह प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र (KRC) के कमांडेंट ब्रिगेडियर एसके यादव द्वारा किया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हाल ही में एक बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। बताया कि इस बार कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से 17 से 79 वर्ष आयु वर्ग के कुल 67 खिलाड़ी अपना कौशल दिखाएंगे। मुकाबले दो श्रेणियों में 19-59 वर्ष (ओपन) और 60 प्लस आयु वर्ग में खेले जाएंगे। खिताब के लिए गत विजेता रुद्रपुर हिमालयंस के साथ हल्द्वानी चैलेंजर्स, नैनी पीक्स (नैनीताल), रामनगर टाइगर्स, चूनाखान वारियर्स और रानीखेत गुलदार की टीमें लीग मुकाबलों में आमने-सामने होंगी।

Exit mobile version