Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: “ऑपरेशन भल छौ”: एकल बुजुर्गों के द्वार पंहुची पुलिस, पूछी कुशलक्षेम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर कुशल क्षेम पूछी जा रही है।

दी जागरूक जानकारी

इसी क्रम में दिनांक- 10.09.2025 को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सल्ट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में जाकर अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गो व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थाना चौखुटिया के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।

Exit mobile version