Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ऑपरेशन स्वास्थ्य अभियान: सीएचसी चौखुटिया की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों ने निकाली जनआक्रोश रैली, बोल पहाड़ी हल्ला बोल के नारों से गूंज उठी गेवाड़ घाटी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों का ऑपरेशन स्वास्थ्य अभियान जारी है।

ग्रामीणों में रोष

इसी क्रम में आज बुधवार को चौखुटिया की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों ने सैकड़ों की संख्या में सड़क में उतरकर जोरदार जन आक्रोश रैली निकाली। साथ ही बोल पहाड़ी हल्ला बोल के नारे लगाए। इन नारों से गेवाड़ घाटी गूंज उठी। इस रैली में लोगों ने स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी, दवाओं के अभाव और एंबुलेंस सुविधा ठप होने जैसी समस्याओं पर कड़ा रोष जताया और कहा कि पिछले दो अक्टूबर से ग्रामीण बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे है। लेकिन सरकार की ओर से ग्रामीणों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों ने कहा कि इन मांगों पर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रसव, दुर्घटना व आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलता, जिससे कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।

बड़ी संख्या में उमड़े‌ लोग

इस जुलूस में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, व्यापारी शामिल हुए। रैली में गांवों से जत्थों के साथ लोग रामगंगा आरती घाट में पहुंचे।

Exit mobile version