Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: “ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन” जारी, आंदोलनकारियों ने जताया भारी विरोध, इन मांगों को जल्द पूरा करने की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर “ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन” जारी है।

दी यह चेतावनी

इसी क्रम में रविवार को यह आंदोलन और‌ तेज हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10:55 बजे कोतवाल अशोक कुमार और तहसीलदार तितिक्षा जोशी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अनशनकारी की तबीयत बिगड़ने की बात कहकर अधिकारियों ने उन्हें जबरन अनशन स्थल से उठाया। इस दौरान मौजूद आंदोलनकारियों ने भारी विरोध जताया और कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक क्षेत्र में चिकित्सकों की नियुक्ति, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं और आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा।

Exit mobile version