अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत सनातन धर्म की आड़ में साधु, संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने व उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी है।
पुलिस का अभियान
इसी क्रम में आज दिनांक 14.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भण्डारी अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया गया। अभियान के तहत धार्मिक स्थलों में रहने वाले बाबाओं से पूछताछ की गई एवं उनके पहचान पत्र व दस्तावेजों की गहन जांच की गई। इस दौरान कोई संदिग्ध प्रकाश में नहीं आया। साथ ही पूर्व में मंदिरों में रह रहे बाबा जिनका सत्यापन आदि हो चुका है उनको बताया गया कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति साधु, संत आदि आते है तो उनकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने में दें।