Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: “ऑपरेशन मुक्ति भिक्षा नहीं, शिक्षा दें “अभियान, भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा की ओर आगे बढ़ाने की पहल


उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के क्रम में देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में दिनांक 13/03/2024 को थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा बाड़ेछीना, धौलछीना क्षेत्र में लोगों को पम्पलेट बांटकर/चस्पा कर व बैनर के माध्यम से छोटे बच्चों से बाल श्रम न करवाने व भिक्षा न देने के लिए जागरुक करते हुए अपील कर कहा कि अगर आपको कही भी इस प्रकार से छोटे बच्चें भिक्षा मांगते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिसमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया जायेगा।

शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया

भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें, जिससे भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफलता मिल सकें। अभियान का उद्देश्य भिक्षावृति में लगे बच्चों को भिक्षा से मुक्ति देकर, शिक्षा की ओर अग्रसर करना है।‌ अभियान के दौरान धौलछीना थाने के अपर उ0नि0 गोकुल प्रसाद, ऑपरेशन मुक्ति टीम व अन्य कर्म0गण मौजूद रहे।
       
चितई क्षेत्र में बांटे पम्पलेट और लगाएं बैनर

इसके उपरान्त ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा चितई क्षेत्र में पम्पलेट बांटकर व बैनर लगाकर लोगों को बच्चों को भिक्षा ना देने, बच्चों व उनके परिजनों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर बच्चों के भविष्य को सवारने में सहयोग प्रदान करने के लिए जागरुक किया गया । “भिक्षा नहीं शिक्षा दें’’ जागरुकता अभियान के दौरान ऑपरेशन मुक्ति टीम के अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, हेड कानि0 अनिल कुमार, महिला का0 मोनिका जोशी मौजूद रहे।

Exit mobile version