Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ऑपरेशन मुक्ति “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें” अभियान, पम्पलेट व बैनर के माध्यम से जागरुक करने की पहल

अल्मोड़ा में देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 27/03/2024 को ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा ताकुला,बसौंली, कपड़खान क्षेत्र में पम्पलेट बांटकर/चस्पा कर व बैनर के माध्यम से छोटे बच्चों से बाल श्रम न करवाने व भिक्षा न देने के लिए जागरुक किया।

भिक्षावृति में लगे बच्चों को भिक्षा से मुक्ति देकर, शिक्षा की ओर अग्रसर करना उद्देश्य

साथ ही अपील कर कहा कि अगर आपको कही भी इस प्रकार से छोटे बच्चें भिक्षा मांगते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिसमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया जायेगा। भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें, जिससे भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफलता मिल सकें । अभियान का उद्देश्य भिक्षावृति में लगे बच्चों को भिक्षा से मुक्ति देकर, शिक्षा की ओर अग्रसर करना है ।
     
यह रहें शामिल

“भिक्षा नहीं शिक्षा दें’’ जागरुकता अभियान के दौरान चौकी प्रभारी ताकुल राजेन्द्र कुमार व ऑपरेशन मुक्ति टीम के अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, हेड कानि0 अनिल कुमार, कानि0 बालम सिंह, महिला कानि0 मोनिका जोशी मौजूद रहे।

Exit mobile version