Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आँपरेशन मुक्ति टीम ने “भिक्षा नही शिक्षा दें” अभियान के तहत आज 05 नन्हें-मुन्ने बच्चों का स्कूल में कराया दाखिला

रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में जनपद की आँपरेशन मुक्ति टीम द्वारा ऑपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दें” अभियान के तहत प्रथम चरण में शिक्षा ग्रहण हेतु चिन्हित किये गये बच्चों का दितीय चरण में स्कूलों में दाखिला कराया जा रहा है।

    05 बच्चों का शिक्षा ग्रहण हेतु आँगनबाड़ी केन्द्र एनटीडी अल्मोड़ा में कराया गया दाखिला

आज दिनांक- 05.04.2023 को आँपरेशन मुक्ति टीम द्वारा प्रथम चरण में चिन्हित बच्चों में से 05 बच्चों का शिक्षा ग्रहण हेतु आँगनबाड़ी केन्द्र एनटीडी अल्मोड़ा में दाखिला कराया गया है। बच्चों के परिजनों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने व स्कूल प्रबन्धन से बच्चों का विशेष ध्यान रखने हेतु वार्ता की गयी है।  चिन्हित शेष बच्चों का भी प्रचलित अभियान में स्कूल में दाखिला कराया जायेगा।

अब तक कुल 37 बच्चों का स्कूल में कराया गया दाखिला

   प्रचलित अभियान में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा पूर्व में 32 बच्चों व आज 05 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराकर अब तक कुल 37 बच्चों* का स्कूल में दाखिला कराया जा चुका है। 

टीम में शामिल

   आँपरेशन मुक्ति टीम में कांस्टेबल बालम सिंह, कांस्टेबल भूपाल सिंह, कांस्टेबल सुरेश गिरी व महिला कांस्टेबल मोनिका जोशी आदि रहे। अभियान जारी है।

Exit mobile version