Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आँपरेशन मुक्ति टीम ने बैनर, पोस्टर के माध्यम से चलाया “भिक्षा नही शिक्षा दें” जनजागरुकता अभियान

रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में दिनांक 15/03/2023 को आँपरेशन मुक्ति टीम द्वारा जागेश्वर, पनुवानौला,पेटशाल, आरतोला व बाड़ेछीना क्षेत्र स्थानीय लोगों को बैनर, पोस्टर व पम्पलेट के माध्यम से ऑपरेशन मुक्ति के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। 

छोटे बच्चों से बाल श्रम ना करवाने व भिक्षा ना देने के लिए जागरुक करते हुए की ये अपील

     लोगों को छोटे बच्चों से बाल श्रम ना करवाने व भिक्षा ना देने के लिए जागरुक करते हुए अपील कर कहा कि अगर आपको कही भी इस प्रकार से छोटे बच्चें भिक्षा मांगते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिसमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी, भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें, जिससे भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफलता मिल सकें।अभियान का उद्देश्य भिक्षावृति में लगे बच्चों को भिक्षा से मुक्ति देकर, शिक्षा की ओर अग्रसर करना है।

  अभियान में शामिल रहे

आँपरेशन मुक्ति टीम में एएसआई राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल सुरेश गिरी, कांस्टेबल भूपाल सिंह, कांस्टेबल बालम सिंह व महिला कांस्टेबल मोनिका जोशी आदि रहे।
       

Exit mobile version