अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सत्यापन अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में आज दिनांक 10.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा मय पुलिस टीम ने गुरुरानीखोला व चम्पानौला में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले 02 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹10,000-10,000 रुपये (कुल 20,000/- रुपये) का कोर्ट का चालान किया गया। साथ ही बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 20 बाहरी लोगों पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
अल्मोड़ा: ऑपरेशन प्रहार: बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले मकान मालिकों पर एक्शन, ₹20,000 का चालान