Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ऑपरेशन प्रहार: पुलिस की घेराबंदी में फंसा एनडीपीएस का वारंटी, बैरियर लगाकर दबोचा

अल्मोड़ा: जनपद पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था।

​पुलिस की कार्यवाही

​एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार जनपद में गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, थाना दन्या पुलिस और एसओजी (SOG) की एक संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार लोहिया नामक वारंटी को धर-दबोचा। आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या-33/21 और धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

​बैरियर लगाकर बिछाया जाल

​पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि आरोपी क्षेत्र से होकर गुजरने वाला है। इसके बाद, थाना दन्या के निकट पुलिस टीम ने बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। 9 जुलाई 2026 को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राहुल कुमार लोहिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

​गिरफ्तार करने वाली टीम रहीं शामिल

• ​थानाध्यक्ष दन्या, दिनेश नाथ महन्त
• ​कांस्टेबल जगत सिंह (थाना दन्या)
• ​कांस्टेबल राकेश मेलकानी (थाना दन्या)
• ​कांस्टेबल राजेश भट्ट (एसओजी अल्मोड़ा)

Exit mobile version