Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने घर से नाराज होकर आए किशोर को सकुशल परिजनों से मिलाया




चौखुटिया (अल्मोड़ा): उत्तराखंड पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली चौखुटिया पुलिस ने एक बार फिर मानवीय चेहरा पेश करते हुए एक भटके हुए किशोर को उसके परिवार से मिलाने में सफलता हासिल की है।


पुलिस ने सकुशल बरामद किया किशोर


पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की परिजनों और स्थानीय जनता ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। यह मामला 24 अप्रैल 2026 का है, जब कोतवाली चौखुटिया पुलिस को गश्त के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर बाजार में अकेला भटकता हुआ दिखाई दिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम ने तुरंत उसे अपने संरक्षण में लिया और कोतवाली लेकर आए।‌ प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जब किशोर से प्यार से पूछताछ की, तो उसने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के ग्राम ढोडी, जिला हरदोई के निवासी के रूप में बताई। किशोर ने खुलासा किया कि वह घर वालों से किसी बात पर नाराज होकर बिना बताए घर से निकल आया था।


जताया आभार


​पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशोर द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क साधा। परिजनों ने बताया कि बालक 23 अप्रैल से लापता था और वे उसकी काफी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। बच्चे के मिलने की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत चौखुटिया पहुंचे, जहाँ पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर बालक को उनके सुपुर्द कर दिया। जिस पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।




Exit mobile version