Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ऑपरेशन स्माइल ने बिछड़े बच्चे को मां से मिलाकर लौटाई खोई मुस्कान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। चौकी धारानौला  पुलिस को ड्यूटी के दौरान धारानौला बाजार में एक नन्हा बालक भटकते हुए मिला।

बच्चे को सकुशल सुपुर्द किया

जिस पर बालक से उसके परिजनों के बारे में पूछा गया तो नही बता पाया, पुलिस टीम ने सुरक्षा के दृष्टिगत बच्चें को चौकी पर रखा और ऑपरेशन स्माईल टीम को इसके बारे में जानकारी दी । ऑपरेशन स्माईल टीम में नियुक्त कानि0 सुरेश गिरी द्वारा बच्चे के परिजनों के बारे जानकारी जुटायी गई, काफी मशक्कत के बाद अथक प्रयासों से ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा बच्चे के परिजनों के बारे में पता लगाकर उसकी माँ को सकुशल सुपुर्द किया गया।

पुलिस का जताया आभार

बच्चे की माँ ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ बाजार आया था,जो उनसे बिछड़ गया था,काफी खोजबीन के बाद भी नही मिल रहा था, जिससे वह काफी परेशान हो गये थे। अपने  बच्चे को सकुशल पाकर महिला ने पुलिस का आभार व्यक्त किया ।

Exit mobile version