Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: “ऑपरेशन स्माइल”: गुमशुदाओं की तलाश हेतु टीम जुटा रहीं आवश्यक जानकारियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों का रिकार्ड तैयार कर उनकी तलाश हेतु सत्यापन किया गया।

जुटाई जा रही जानकारी

जिसमें सीओ अल्मोड़ा, विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी स्माइल टीम अपर उ0नि0 त्रिभुवन सिंह मय हेड कानि0 अनिल कुमार, हेड कानि0 सुरेश गिरी व महिला कानि0 रजनी बघरी द्वारा जनपद अल्मोड़ा के कोतवाली अल्मोड़ा व थाना धौलछीना, लमगड़ा क्षेत्र के गुमशुदाओं का सत्यापन किया गया। साथ ही गुमशुदाओं की तलाश हेतु आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही है।

Exit mobile version