अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए भर्ती होगी।
भर्ती का अवसर
जानकारी के अनुसार इन पूर्व सैनिकों को एक बार फिर सेवा का मौका मिलेगा। यह मौका डीएससी की भर्ती का है। यह भर्ती आगामी 2 जुलाई से शुरू होगी। जिसमे सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल कैटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे। इस संबंध में केआरसी के भर्ती अधिकारी कार्यालय से विज्ञप्ति जारी की गई है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी की भर्ती में वे अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे जो 31 जुलाई 2023 से 30 जून 2025 की अवधि में सेवानिवृत्त हुए हों और उनकी आयु 46 साल से कम हो। सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 31 जुलाई 2020 से 30 जून 2025 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल कैटेगरी शेप-वन होनी जरूरी है।
देखें कार्यक्रम
📌📌2 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से अभ्यर्थियों की जांच होगी।
📌📌3 जुलाई को सुबह 6 बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक मापदंड परीक्षा।