Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विश्वविद्यालय परिसर के पास शराब बार खोलने का जताया विरोध, स्थानीय लोगों व छात्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के एसएसजे विश्वविद्यालय परिसर के पास लोअर माल रोड पर शराब बार खोले जाने की सूचना से स्थानीय लोगों में रोष है।

ज्ञापन में कहीं यह बात

जिस पर स्थानीय लोगों और छात्रों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बार एक रिहायशी इलाके में मुख्य सड़क किनारे खोला जा रहा है, जिससे यहां से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं, महिलाओं और परिवारों को असुरक्षा और असुविधा का सामना करना पड़ेगा। मोहल्ले की शांति भंग होने के साथ-साथ नशे में धुत लोगों द्वारा अभद्रता, अपराध और सार्वजनिक अशांति बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।कहा कि बार का स्थान एसएसजे विश्वविद्यालय परिसर, मंदिर और स्कूल मार्ग के बेहद करीब है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने साफ कहा कि शराबखोरी को बढ़ावा देने वाले ऐसे निर्णय को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जन कल्याण समिति और स्थानीय निवासियों ने इससे पहले भी 27 जुलाई 2021 को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन अब फिर से शराब बार खोलने की योजना बनाई जा रही है। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने कहा है कि अगर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

रहें मौजूद

ज्ञापन देने वालों में डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल, पार्षद गीता बिष्ट, नंदा सिंह दसौनी, पान सिंह अल्मियां, भुवन भाष्कर राठौड़, जितेन्द्र बिष्ट, राजेश सिंह, भूपेश दसौनी, गणेश नयाल, नंदन सिंह दसौनी,  केपी जोशी मौजूद रहे।

Exit mobile version