Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ग्राम पंचायतों को पालिका में मिलाने का विरोध.. ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा नगर पालिका की ओर से 25 ग्राम पंचायतों का पुन: सीमा विस्तार के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। हवालबाग ब्लॉक के पूर्व जेष्ठ प्रमुख आनंद कनवाल ने कहा कि किसी भी किमत में ग्राम पंचायतों पालिका शामिल नहीं होने देंगे।

ग्राम सभा को पालिका में शामिल करने पर आंदोलन की दी चेतावनी

शुक्रवार को ग्राम पंचायत खत्याड़ी में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्राम खत्याड़ी को नगर पालिका परिषद में मिलाने का विरोध किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर ग्राम सभा को पालिका में शामिल किया गया तो, उसका विरोध कर आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीण मौजूद रहे

यहां बैठक में पूर्व जेष्ठ प्रमुख आनंद सिंह कनवाल, हर्ष कनवाल, हरीश कनवाल, भूपेंद्र सिंह, प्रधान राधा देवी, मनोज आर्या, प्रताप कनवाल, ममता कनवाल, मोहनी कनवाल, देव सिंह कनवाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version