Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सल्ट में हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में डीएम आलोक कुमार पाण्डेय ने सल्ट में हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

दिए जांच के आदेश

डीएम ने जांच के लिए एसडीएम सल्ट को नामित किया है। एसडीएम को हादसे की जांच कर विस्तृत आख्या एक पक्ष के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दरअसल 30 जुलाई को गोदी पनुवाद्योखन में दिल्ली से तिमली देघाट जा रही कार खाई में गिर गई थी। जिसके जांच के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version