Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वाहन दुर्घटना में शिक्षक की मृत्यु पर मजिस्ट्रेट जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट को दिए आदेश

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि दिनांक 11 जुलाई, 2023 को कोसी रानीखेत मोटर मार्ग में ज्योली बैण्ड के पास वाहन संख्या यू0के0 01सी0 1889 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उन्होंने बताया कि उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में वाहन चालक एवं दो महिलाएं सहित 03 यात्री सवार थे, जिसमें से वाहन चालक पूर्व सभासद सचिन टम्टा पुत्र स्व. चन्द्रशेखर टम्टा निवासी टम्टा मोहल्ला, अल्मोड़ा की मृत्यु हो गयी थी। उन्होंने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रेट जांच जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा के आदेशानुसार उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा की जा रही है।

दुर्घटना के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले व्यक्ति 15 दिन के भीतर रख सकते हैं अपना पक्ष

उन्होंने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध, असम्बद्ध अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की जाती है कि इस विज्ञप्ति प्रकाशन के 15 दिन के अन्दर अपना लिखित बयान/अभिकथन अथवा मौखिक रूप से किसी भी कार्य दिवस को उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, अल्मोड़ा में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Exit mobile version