Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि के चारों परिसरों को आदेश जारी, कुलपति ने इस संबंध में दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

जारी किया आदेश

मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि में अब शिक्षकों के कक्षाओं के समय पर नहीं पहुंचने पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति ने आदेश जारी किया है। उशकी ओर से इसको लेकर चारों परिसरों को आदेश जारी किए गए हैं। दरअसल एसएसजे विवि में छात्रों ने शिक्षकों पर कक्षाओं में समय से नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। जिससे कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पाता है। छात्रों की शिकायत के बाद अब विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की ओर से अल्मोड़ा समेत, बागेश्वर पिथौरागढ़ और चम्पावत के परिसरों के लिए आदेश जारी किया है।

Exit mobile version