Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती को सफल बनाने का संगठन और युवाओं ने लिया संकल्प

आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर समिति अल्मोड़ा द्वारा तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें अनेक संगठन और बुद्धिजीवी वर्ग और युवाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को बेहतर बनाने का लिया संकल्प

इस बार बाबा साहब की जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित साथियों के द्वारा झाकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा इस बार कार्यक्रम को बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया।उपरोक्त कार्यक्रम में आयोजन समिति के सम्पूर्ण आयोजक मंडल के सभी साथी मौजूद थे।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश टम्टा, किशन लाल,संजय भाटिया,महेंद्र प्रकाश,सुंदर लाल, सुभाष चन्द्र,महेश लाल,धर्मवीर आर्य,नवीन आर्य,राजेंद्र प्रसाद,दीपक कुमार,राहुल कुमार,गणेश आर्य,नरेश चंद्र, मुकेश चंद्र,मनोज कुमार,सुधीर कुमार समेत अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version