Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम  में बैडमिंटन के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ शुरू

अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आज शुरू हो गया है जिसका उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी वी एस बलदिया तथा अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच  डी के सेन ने संयुक्त रूप से किया।

खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण में सहयोग देंगे

इस प्रशिक्षण शिविर में  डी के सेन के साथ अल्मोड़ा स्टेडियम में बैडमिंटन कोच अरुण वंगयाल, स्मृति नगरकोटी भी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण में सहयोग देंगे।

खिलाडिय़ों कोे इस शिविर से  डी के सेन से काफी महत्वपूर्ण टिप्स मिलेंगे

अल्मोड़ा स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे खिलाडिय़ों कोे इस शिविर से  डी के सेन से काफी महत्वपूर्ण टिप्स मिलेंगे जो उनके खेल में और अधिक पैनापन तथा सुधार लाने में मददगार साबित होंगे और आने वाले स्टेट और राष्ट्रीय टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा को दिखाने में सहायक होंगे।यह प्रशिक्षण शिविर डी के सेन जी के द्वारा ही आयोजित किया जा रहा है और इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उन्हीं के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव  बी एस मनकोटी, बैडमिंटन कोच अरुण वंगयाल स्मृति नगरकोटी, डाक्टर अखिलेश,, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष, प्रशांत जोशी,उपाध्यक्ष गोकुल सिंह मेहता, अमरनाथ सिंह रजवार, अरविंद शर्मा, नीरज जोशी और बैडमिंटन खिलाडी उपस्थित थे।

Exit mobile version