Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर तीन दिवसीय कार्यशाला का 5 मार्च से 7 मार्च तक आयोजन

अल्मोड़ा: विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में विद्या भारती के तत्वाधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ।
जिसका उद्घाटन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर एन• एस• भंडारी जी व श्रीमान मोहन सिंह रावल जी प्रधानाचार्य विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा श्रीमान सुरेशानंद जोशी जी व श्रीमान आलम सिंह उनियाल जी संभाग निरीक्षक कुमाऊं  संभाग के संभाग निरीक्षक जी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । उक्त कार्यशाला में अल्मोड़ा जनपद के समस्त विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों के आचार्य प्रधानाचार्य व आचार्या बहिनें उपस्थित रही ।

नई शिक्षा नीति 2020 समावेशी शिक्षा के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रयास करने पर बल दिया

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में एस एस जे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एन एस भंडारी जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तार पूर्वक अपना व्याख्यान दिया । सत्र में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जी  प्रसिद्ध पुस्तक विजन 2020 का जिक्र करते हुए नई शिक्षा नीति 2020 समावेशी शिक्षा के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रयास करने पर बल दिया मंच का संचालन श्रीमान गिरिजाशंकर जोशी जी ने किया।

Exit mobile version