Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल में तैनात अस्थि रोग विशेषज्ञ अवकाश से लौटे, मरीजों के लिए राहत

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में तैनात अस्थि रोग विशेषज्ञ अवकाश से लौट गए हैं। जिसके बाद मरीजों को राहत मिली है।

अस्थि रोग विशेषज्ञ अवकाश से लौटे-

जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र अस्थि रोग विशेषज्ञ बीते दिनों अवकाश पर चल रहे थे। जिस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। डॉक्टर नहीं होने से जोड़ों में दर्द समेत हड्डी रोगियों को पांच किमी दूर बेस की दौड़ लगानी पड़ रही थी। जिससे मरीज परेशान थे। अब बीते बुधवार को अस्थि रोग विशेषज्ञ अवकाश से लौट आए हैं, जिससे मरीजों को राहत मिली है।

Exit mobile version