Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आउटसोर्स के माध्यम से तैनात वाहन चालक को हटाने का अन्य चालकों ने विरोध करते हुए किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर पंचायत में आउटसोर्स के माध्यम से तैनात वाहन चालक को हटाने का अन्य चालकों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार लीना चंद्रा के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर हटाए गए चालक को शीघ्र नियुक्ति देने की मांग की।

वाहन चालक को पूर्व की भांति आउटसोर्स के माध्यम से तैनाती देने की मांग

चालक को हटाने के विरोध में अन्य चालकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन कर नगर में जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बोर्ड ने दीप चंद्र भट्ट को वर्ष 2018 में चालक के पद पर नियुक्त किया था। उन्होंने इमानदारी से अपनी सेवा दी। अब शासन के आदेश का हवाला देकर चालक पद से हटाकर ठेकेदार के साथ काम करने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जो गलत है। उन्होंने वाहन चालक को पूर्व की भांति आउटसोर्स के माध्यम से तैनाती देने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर मामले का उचित हल नहीं निकला गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

मौजूद रहे

इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख नंदिता भट्ट, जगत रौतेला, जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार, कमल साह, ललित बिष्ट, हेम मठपाल, कैलाश अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version