Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 32 चयनित डाकघरों में से 10 केंद्रों में ही मिल रही आधार बनाने की सुविधा, मजबूरन लोगों को लगानी पड़ रहीं लंबी दौड़

आधार हर जगह जरूरी कर दिया है, ऐसे में अल्मोड़ा जिले के 32 चयनित डाकघरों में से केवल 10 केंद्रों में ही लोगों को आधार की सुविधा मिल पा रहीं है। जबकि 22 केंद्रों में मशीन समेत अन्य उपकरण होने के बाद भी ऑपरेटर नहीं होने से लोगों के आधार नहीं बन पा रहे हैं। इससे लोगों को आधार बनाने के लिए भटकना पड़ रहा है। संशोधन के लिए भी लंबी दौड़ लगानी पड़ रहीं है।

केवल 10 डाकघर केंद्रों में ही लोगों को आधार बनाने की सुविधा मिल पा रहीं है

    दरअसल अल्मोड़ा जिले में 32 डाकघरों को आधार केंद्र बनाने के लिए चयनित किया गया है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक केवल 10 डाकघर केंद्रों में ही लोगों को आधार बनाने की सुविधा मिल पा रहीं है। जिससे खासकर दूरस्थ इलाके के लोगों को आधार के लिए भटकना पड़ रहा है। आलम यह है कि कई बार आधार बनाने से लेकर इसमें संशोधन के लिए किमी की दौड़ लगा जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। इससे एक ओर लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। दूसरी और लोगों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।

ऑपरेटरों की कमी के चलते आ रही समस्या

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेटरों की कमी के चलते आधार बनाने की सेवा नहीं मिल पा रहीं है।

Exit mobile version