Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अनियंत्रित कैंटर ने ओमिनी को मारी टक्कर, 4 लोग घायल

अल्मोड़ा: आज दिनांक 26 -6- 2026 को जरिए टेलीफोन सूचना मिली कि रावत गैराज कस्बा चौखुटिया में एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे तो वाहन संख्या UK 01 CA-1047 कैंटर के चालक कुंदन मेहरा पुत्र अमरनाथ सिंह मेहरा निवासी कसार देवी अल्मोड़ा द्वारा तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए वाहन संख्या UK01PA-3478 Omini को टक्कर मार दी।

दो वाहनों में टक्कर

जिसमें उक्त वाहन में सवार राधा देवी पत्नी किशन राम निवासी ग्राम दुलड़ी थाना चौखुटिया, कोमल पत्नी जगदीश कुमार निवासी उपरोक्त व चालक वीरेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी चांदीखेत चौखुटिया, किशन राम पुत्र देवराव निवासी ग्राम दुलड़ी चौखुटिया को चोटें आई हैं, जिनको पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त चिकित्सालय चौखुटिया में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है घायलों का उपचार चल रहा है, दोनों वाहनों को कब्जे पुलिस में लिया गया है तथा चालक को भी हिरासत में लिया गया है, सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।

Exit mobile version