Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हरड़ा गांव के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

​अल्मोड़ा: तहसील रानीखेत के अंतर्गत ग्राम हरड़ा (पोस्ट कहड़ गांव) के पास रविवार (11 अक्टूबर) को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

एक व्यक्ति की मौत

यहाँ एक अनियंत्रित वाहन मुख्य मार्ग से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना MDT एवं जिला कंट्रोल रूम (DCR) के माध्यम से मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) श्री गणेश चंद्र के नेतृत्व में फायर स्टेशन रानीखेत से रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस रानीखेत, अल्मोड़ा फायर राहत यूनिट, SDRF और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर संयुक्त रूप से एक कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से 300 मीटर गहरी खाई से घायलों और मृतक को बाहर निकाला गया। घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के शव को खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से मोर्चरी भिजवा दिया गया है।


​हताहतों का विवरण

क्र. सं.नाम व पिता का नामनिवासीस्थिति
1कैलाश चन्द्र (पुत्र श्री चनी राम)ग्राम-हरड़ा, ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)गंभीर घायल
2किशोर राम (पुत्र श्री जीवन राम)ग्राम-हरड़ा, ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)गंभीर घायल
3आनन्द राम (पुत्र श्री डुंगर राम)ग्राम-हरड़ा, ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)मृत

​दुर्घटनाग्रस्त वाहन: UK 04 TA 0441

​रेस्क्यू टीम

​इस राहत एवं बचाव अभियान में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र, एलएफएम प्रमोद सिंह, चालक रमेश सिंह तथा फायरमैन देवेंद्र सिंह और भास्कर चंद्र ने मुख्य भूमिका निभाई।

Exit mobile version