Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रहस्यमय बीमारी का प्रकोप, दो हफ्तों में सात लोगों की मौत, आज से घर-घर जाकर होगा स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सर्वेक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले और हरिद्वार जिले में रहस्यमयी बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है।

वायरल फीवर का प्रकोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वायरल फीवर से हरिद्वार के रुड़की में मरने वालों की संख्या तीन है। वहीं अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक में वायरल फीवर के कारण पिछले दो हफ्तों में सात लोगों की मौत हो गई है।
इस वायरल बुखार ने ग्रामीणों में चिंता बढ़ा दी है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर जांच अभियान शुरू कर दिया है।‌ अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक में शनिवार को चार मेडिकल टीमों ने इलाके का दौरा किया और 100 से ज्यादा लोगों का हेल्थ चेकअप किया। वहीं संक्रमण के स्रोत का पता लगाने के लिए कई जगहों से पानी के सैंपल भी इकट्ठा किए गए हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आज सोमवार को फिर से घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सर्वेक्षण किए जाएंगे।

Exit mobile version